एक बार फिर कस्बे के युवा ने किया सांचेत का नाम रोशन
सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
6 फरवरी 2025 को ग्राम पंचायत सांचेत के युवा राहुल लोधी पिता बलवंत सिंह को मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक सम्मान समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें विकसित भारतीय यंग लीडर्स डायलॉग 2047 में मध्यप्रदेश का नेतृत्व नई दिल्ली में करने पर प्राप्त हुआ है। राहुल राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विगत 5 वर्षों से लगातार समाजसेवा व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते आ रहे हैं।साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक माध्यम पर करते आ रहे हैं। इसी के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शिवपुरी 2021, मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा भ्रमण 2022, राष्ट्रीय युवा उत्सव कर्नाटक धारवाड़ 2022-23, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर राजगढ़ 2024 व्यवस्था समूह का नेतृत्व एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 आदि में सहभागिता कर चुके हैं।इस अवसर पर राहुल लोधी ने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया उन गुरुजनों , माता- पिता का एवं साथियों का जिनके मार्गदर्शन और सहयोग के कारण यहां तक वह पहुंच सके। इस पूरी यात्रा का श्रेय उन्होंने अपने गुरु राहुल सिंह परिहार को दिया जिनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के कारण ही राहुल मैं नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत सांचेत निवासियों ने राहुल को सुभाषित दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”