भोपाल विदिशा हाईवे पर अज्ञात वाहन के कट मारने से बाइक पर सवार महिला घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे के आसपास सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल विदिशा हाईवे हड्डा फैक्ट्री के पास भोपाल से अहमदनगर विदिशा जा रहे पति-पत्नी की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर बैठी महिला सोना बाई पति गंगाराम उम्र 55 साल अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गई। रास्ते से गुजर रहे सेमरा पंचायत के सरपंच भानू लोधी द्वारा घायल महिला को अपनी कार से दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार डॉक्टर माथुर द्वारा किया गया। महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं सूचना मिलती ही दीवानगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों भोपाल में रह रहे अपने बेटे से मिलकर अपने गांव अहमदनगर जिला विदिशा जा रहे थे।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM
