सीलमपुर के बाद विश्वास नगर में हंगामा बीजेपी नेता के बयान पर आप ने घेरा
नई दिल्ली । 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। सीलमपुर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश के बाद विश्वास नगर में हंगामा देखने को मिला है। आप ने भाजपा प्रत्याशी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर लिखा गाली-गलौज पार्टी के विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को खुलेआम जनता की हत्या करने का दिया आदेश! जनता अपना वोट ना डाल सके इसलिए विश्वास नगर से बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने अपने गुंडों को वोटर्स और आप कार्यकर्ताओं को ‘ठोको सालों’की धमकी दे डाली। दिल्ली की जनता बीजेपी की इस गुंडई का जवाब जमकर झाड़ू का बटन दबाकर दे रही है। इस बीच, ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि चिराग दिल्ली में लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा था सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक महिला बैरिकेड के पास ऑटो-रिक्शा में अकेली बैठी दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र तक पहुंचने में बाधा डालने के लिए जानबूझकर बैरिकेड लगाया गया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इलाके में तैनात सुरक्षा का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज कर दिया। भाजपा नेता ने सीलमपुर में फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक मतदान केंद्र के बाहर नारेबाजी की। भाजपा का आरोप है कि बुर्के में महिलाएं फर्जी वोट डाल रही हैं। सीलमपुर में बुधवार को उस समय बड़ा ड्रामा हुआ जब भाजपा नेता ने बुर्का पहने कुछ महिलाओं पर फर्जी मतदान का प्रयास करने का आरोप लगाया। हालांकि, चुनाव आयोग ने भाजपा नेता के दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। कस्तूरबा नगर में पुलिस सूत्रों ने कहा कि दो लोगों ने कथित तौर पर फर्जी मतदान का प्रयास किया। दोनों लोगों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
गर्मी के बीच बारिश की दस्तक, वाराणसी में मौसम ने लिया यू-टर्न
हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, बाइक पुलिया से भिड़ी; घर लौटते वक्त हादसा
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
उज्जैन के बाद नया ठिकाना: विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियतें जानकर रह जाएंगे हैरान
बढ़ा ऊर्जा संकट: अमोनिया की कमी से दोगुनी कीमत, बाजार में हड़कंप
ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला