अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा
लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी।अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है।अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 मार्च 2026)
तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
ट्रंप का बयान: ईरान से युद्ध जल्द खत्म, ब्रिटिश-फ्रांसीसी प्रतिक्रिया पर भी टिप्पणी
सामुदायिक जवाबदेही से ही जल जीवन मिशन होगा सफल : मंत्री उइके
वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
NIA की कार्रवाई: ड्रोन से हमला करने की साजिश में सात विदेशी नागरिक पकड़े गए
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल