एडिटर इन चीफ IND28.COM

अदनान खान की रिपोर्ट।  

-रविवार को जिले के सेमरी गांव से हुईं रवाना 

प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजना यादव एक बार फिर 18380 फिट ऊंची चोटी खारदुंगला पास पर 26 जनवरी को भारत देश का तिरंगा फहराएंगी। अंजना यादव रविवार 22 जनवरी को लेह लद्दाख के लिए अपने घर रायसेन जिले के दीवानगंज सेमरी गांव से रवाना हुई हैं। वह लेह लद्दाख पहुंचकर वहां से साइकिल से रवाना होकर छब्बीस जनवरी को खारदुंगला पास की 18380 फिट ऊंची चोटी पर भारत देश का तिरंगा फहराएंगी। गौरतलब है कि अंजना यादव पूर्व में भी कई ऊंची चोटियों पर देश का तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिनमें माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फिट, माउंट यू नाम पीक 20000 फिट, माउंट रेनोक पीक 16023 फिट, माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प17598 फिट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फिट, माउंट गोकू पीक 17929 फिट, माउंट पतासु पीक 13800 फिट के साथ ही 19 किलो मीटर गंगा राफ्टिंग ऋषिकेश , ऑल ओवर गेम्स में 17 नेशनल खेल चुकी हैं। कबड्डी खो-खो, ताइक्वांडो, विसवाल आदि में भी खेल चुकी हैं। अंजना यादव ने माउंटट्रेनिंग बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है जिसके भारत में तीन ही संस्थान है। और दुनिया का सबसे ऊंचा महाद्वीप माउंट एवरेस्ट है उसका वेस कैंप पर भी तिरंगा फहराया है। वह अभी हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन कंपनी के साथ जा रही हैं। और इसके अलावा भी वह रक्तदान, जलसेवा, पर्यावरण आदि में रुचि रखकर विभिन्न कार्य करती रहती हैं। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधरोपण किया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM