राजधानी में फिर कत्ल... जवान लड़के पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में जहांगीरपुरी जी-ब्लाक चौक पर कुछ लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। बताया जाता है कि एक व्यक्ति ने युवक को पकड़ लिया और दो ने चाकू से एक के बाद एक कई वार किए।
वहीं, युवक को गंभीर हालत में बाबू जगजीवनराम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले मृतक का स्कूटी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि इसी विवाद को लेकर हत्या की गई है। इस बीच, पुलिस ने 52 वर्षीय एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के स्वजन ने हमलावरों की संख्या चार बताई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को जी-ब्लाक में 18 साल के युवक को चाकू मारने संबंधी पीसीआर काल मिल। पुलिस को एक घर के बाहर काफी दूरी तक खून पड़ा मिला। पता चला कि स्वजन ने घायल को बाबू जगजीन राम अस्पताल में भर्ती कराया है।
पता चला कि अस्पताल में डाक्टरों ने घायल पीयूष को मृत घोषित कर दिया। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत इक्ट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत इक्ट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी इलाके के ही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि एक आरोपित को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पहले स्कूटी चलाने को लेकर विवाद हुआ था और अब बहसबाजी के बाद युवक पर हमला किया गया।

भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी