ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आतंक के खतरे का स्तर बढ़ाया, संभवत: को किया संभावित
कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आतंकवाद के खतरे की चेतावनी के स्तर को संभवत से बढ़ाकर संभावित कर दिया। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने युवाओं में बढ़ती कट्टरता और इजराइल-हमास संघर्ष के चलते सामुदायिक तनाव के बारे में चिंताओं का हवाला दिया है।
ऐसा पहली बार है जब नवंबर 2022 के बाद से खतरे के स्तर को पांच-स्तरीय नेशनल टेररिजम थ्रेट एडवाइजरी सिस्टम के बीच बढ़ा दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा हालात में आतंकवाद एक बड़ा खतरा है, लेकिन उन्हें किसी विशेष खतरे के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आस्ट्रेलिया के लोगों को कहना चाहता हूं कि संभावित का मतलब यह नहीं है कुछ होने वाला है और इसका अर्थ यह भी नहीं है कि किसी धमकी या खतरे के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की जासूसी एजेंसी ‘ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ऑर्गेनाइजेशन’ की सलाह पर काम कर रही है। पीएम एंथोनी ने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि आस्ट्रेलिया के लोग कई प्रकार की चरमपंथी विचारधाराओं को अपना रहे हैं और सतर्क रहना हमारी जिम्मेदारी है।

‘उस समय चिंता जताने वाले शहंशाह चुप क्यों?’ कांग्रेस का तीखा सवाल
चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”
बीएसपी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
हादसे की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम
जंग के दौरान बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा
रोकने पर कर्मचारियों को निहंगों ने जमकर मारा