ऑस्ट्रेलिया का पहला स्वदेशी रॉकेट ‘एरिस’ उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त
बोवेन। ऑस्ट्रेलिया-निर्मित पहला कक्षीय प्रक्षेपण यान उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एरिस नामक कक्षीय प्रक्षेपण यान देश में तैयार किया गया पहला कक्षीय प्रक्षेपण यान है, जिसे छोटे उपग्रहों को कक्षा में ले जाने के लिए तैयार किया गया था।
इसका परीक्षण क्वींसलैंड राज्य के बोवेन शहर के पास एक ‘स्पेसपोर्ट’ से किया गया। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा जारी वीडियो में 23 मीटर (75 फुट) लंबा रॉकेट, लांच टावर से ऊपर उठता और हवा में मंडराता दिखाई दिया फिर आंखों से ओझल हो जाता है। उस जगह से धुएं के गुबार उठते दिखाई देते है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कंपनी ने बयान में इस प्रक्षेपण को सफल बताया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी चार ‘हाइब्रिड-प्रोपेल्ड इंजन’ ने काम किया तथा पहली उड़ान में इंजन ने 23 सेकंड तक काम किया, उड़ान का समय 14 सेकंड रहा।

आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट