सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। IND28.COM

-पेड़ों की कटाई कर 2 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर हो रही है खेती

-सांची नायब तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए बनाया अतिक्रमण का केस

सांची जनपद के ग्राम पंचायत खोहा में राजस्व विभाग की सरकारी भूमि पर लगे हुए सागौन के लगभग सौ से डेढ़ सौ पेड़ों की कटाई कर खेती करने का मामला सामने आया है। इस मामले की लिखित शिकायत सुलेमान खां पिता स्व० सुल्तान खां निवासी ग्राम टिगरा ने 16 जनवरी को रायसेन कलेक्टर से लेकर वन विभाग और थाना सलामतपुर में की है। सुलेमान खां ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ग्राम टिगरा के निवासी हैं। उनकी भूमि ग्राम खोहा थाना सलामतपुर, जिला रायसेन में है। जिसका खसरा क्रमांक-18/1/2, 18/3/2. 18/4/2 कुल रकबा 9.88 एकड तथा भूमि को उनके द्वारा सोनू पाल निवासी ग्राम खोहा को कोली अर्थात एक वर्ष की कोली में दिया गया हैं। सोनू पाल को लगभग 8 माह उक्त भूमि को खेती करते हो गया है। वर्तमान में सूचनाकर्ता की खेतों से लगी हुई सरकारी राजस्व भूमि जिसका खसरा क्रमांक -5 रकबा,  20.93 एकड़ भूमि 35 वर्षो से पड़त थी। और उक्त भूमि पर सागौन के लगभग 100-150 वृक्ष लगे हुए थे। किन्तु वर्तमान में कई वृक्ष मेरे कोलीदार सोनू पाल निवासी ग्राम खोहा, तुलाराम निवासी ग्राम मुडियाखेड़ा के द्वारा काट दिए गए हैं। और शासकीय भूमि को खेती में प्रयोग में लिया जा रहा है। और सागौन के सैकड़ों पेड़ों को भी उपयोग में लिया जा रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत सुलेमान खान द्वारा रायसेन कलेक्टर, वन विभाग और सलामतपुर थाने में भी की गई है। 

मौके पर अब भी पड़े हैं सागौन के कटे हुए पेड़--खोहा गांव में राजस्व विभाग की खसरा क्रमांक 5 में जिसका रकबा लगभग 20.93 एकड़ है। इसी सरकारी भूमि पर कई महीनों से धीरे धीरे सागौन के पेड़ काटकर खेती की जा रही है। जैसे ही मामले की शिकायत रायसेन कलेक्टर से हुई तो उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराई। सांची नायब तहसीलदार नियति साहू ने मौके पर पटवारी को भेजा तो वहां पर 8 पेड़ तीन से चार महीने पहले कटना पाया गया। और दर्जनों पेड़ जो तीन से चार साल पहले कटे होंगे वह भी मोके पर पाए गए हैं। वहीं 2 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का केस सुनील शर्मा पिता भैयालाल शर्मा पर बनाया गया है। लेकिन वह विभाग ने मामले की जानकारी होते हुए भी चार दिन बीत जाने के बाद भी मौके से दर्जनों कटे हुए सागौन के पेड़ों को जब्त नही किया है। जो अभी भी वहीं पर पड़े हुए हैं।

इनका कहना है।

खोहा गांव में राजस्व भूमि पर सागौन के पेड़ कटाई की शिकायत मिली थी। पटवारी को मौके पर भेजकर जांच कराई तो 8 पेड़ कटे हुए मिले हैं। वहीं कुछ पेड़ 3 से 4 साल पहले के कटे हुए भी मौके पर पाए गए हैं। जांच प्रतिवेदन एसडीएम महोदय रायसेन को भेजा गया है।

नियति साहू, नायब तहसीलदार सांची।

बेशकीमती सरकारी भूमि पर लगे हुए सैंकड़ों सागौन के पेड़ों को वन माफियाओं द्वारा काटकर कब्ज़ा किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी वन विभाग ने कटे हुए पेड़ मोके से अब तक नही उठाए हैं।सुलेमान खां, निवासी टिगरा खोहा।


न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ। IND28.COM