बीकॉम और एमकॉम छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर
वाराणसी। आईआईटी और बीएचयू दोनों जगह पर कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है। अब बीकॉम, एमए डिग्रियां लेने वालों के साथ ही हेरिटेज और कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट के भी छात्र-छात्राओं को ऑफर मिलने लगे हैं। बीएचयू में पांच से ज्यादा छात्र-छात्राओं को एजुकेशन टेक कंपनी लॉन्च ईडी ग्लोबल की ओर से ऑफर्स मिले हैं। एमए इन कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट के छात्र सौरभ कुमार गुप्ता, एमए इकोनॉमिक्स की आयुषी पांडेय, बीकॉम ऑनर्स के उत्कर्ष सिंह, एमए हेरिटेज मैनेजमेंट के सुमित रंजन और एमकॉम के मनीष गुप्ता का लॉन्च ईडी ग्लोबल कंपनी में चयन हुआ है। ये सभी विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से चयनित हुए हैं। इनके अलावा आईआईटी बीएचयू के छात्र सिद्धांत को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की ओर से भी ऑफर मिला है। दूसरी ओर आईआईटी की तर्ज पर अब बीएचयू में भी प्लेसमेंट और ट्रेनिंग से जुड़ीं छात्रों की कई टीमें बनने लगी हैं। 14 छात्र-छात्राओं की तीन टीमें गठित की गईं हैं।
एग्री बिजनेस का स्टूडेंट लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च
बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए एग्री बिजनेस का स्टूडेंट लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया गया है। आईआईटी बीएचयू की तरह से ही बीएचयू में भी अब प्लेसमेंट की जिम्मेदारी दी जाने लगी है। सामाजिक विज्ञान के बाद अब मैनेजमेंट में भी छात्र-छात्रा कैंपस प्लेसमेंट कराएंगे। 2025-27 बैच के प्लेसमेंट के लिए 14 छात्र-छात्राओं की तीन समितियां और टीम गठित की गई हैं। छह छात्रों की एक समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट एसआईपी टीम बनाई गई है। इसका काम इंडस्ट्री और एकेडमिक्स को कनेक्ट करना होगा। छह छात्रों की तकनीकी टीम और दो छात्रों की लॉजिस्टिक टीम जमीनी स्तर पर टास्क का क्रियान्वयन करेगी।

"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक