सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

ग्राम पंचायत बनखेड़ी में वन मंडल रायसेन द्वारा लघु वनोपज संघ के माध्यम से 6.41 लाखों रुपए की लागत से बनने वाले 750 मीटर ग्रेवल रोड के निर्माण का भूमिपूजन एवं वृक्षारोपण माननीय मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया। इस रोड का निर्माण भगवान सिंह विश्वकर्मा के खेत से लीलाबाई के खेत तक किया जाएगा।डीएफओ रायसेन विजय कुमार द्वारा स्वागत भाषण के माध्यम से मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा, मण्डल अध्यक्ष सांचेत बीरेंद्र बघेल एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अपिब मण्डल अध्यक्ष कालूराम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही कई सौगातें स्वास्थ्य मंत्री ने पंचायत को दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा, विधानसभा प्रभारी  दातार सिंह,सांचेत मण्डल अध्यक्ष बीरेंद्र बघेल, सांचेत मण्डल प्रभारी बृजेश चतुर्वेदी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कालूराम विश्वकर्मा, डीएफओ रायसेन विजय कुमार, एसडीओ रायसेन सुधीर पटेल, डिप्टी रेंजर कैलाश नारायण शर्मा, बनखेड़ी सरपंच खिलान सिंह लोधी, जनपद पंचायत सदस्य मनीष बबेले, उपसरपंच खेमचंद लोधी, भीम सिंह मीणा, वरिष्ठ नेता करोड़ी लाल मिरैया, ब्रजेश शर्मा, गोल्डी चौहान, कृष्ण मीणा, ब्रजेश चौधरी, सांचेत सरपंच कल्याण सिंह लोधी, चिलवाहा सरपंच ऊधम बंजारा, बड़ोदा सरपंच सुरेन्द्र मीणा, पीपलखेडी सरपंच राजवीर लोधी, पूर्व सरपंच बड़ोदा शाहिद खान, महामंत्री सुनील साहू, मीडिया प्रभारी रोहित साहू, राजेंद्र शर्मा, मोहन चेयरमैन बृजमोहन चौब महाराज सिंह लोधी केवल राम लोधी दातार सिंह लोधी रघुवीर लोधी विहारीलाल लोधी मूरत सिंह मीणा बलराम लोधी टीकाराम लोधी मनोज लोधी जितेन्द्र सेन सीताराम मेहरा प्रेम पुरी राजाराम मीणा आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM