महाशिवरात्रि से पहले बड़ा मामला, द्वारका के मंदिर से शिवलिंग गायब
गुजरात। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर गुजरात के देवभूमि द्वारका में हर्षद समुद्र तट के पास श्री भीदभंजन भवनीश्वर महादेव मंदिर से कथित तौर पर एक 'शिवलिंग'की चोरी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।
समु्द्र में शिवलिंग छिपाए जाने का है संदेह
पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने कहा कि चोरी हुए 'शिवलिंग' का पता लगाने के लिए टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि, अधिकारियों को संदेह है कि शिवलिंग को समुद्र में छिपाया जा सकता है इसलि स्कूबा गोताखोरों और तैराकों को सहायता के लिए बुलाया गया है।
एसपी ने कहा, "भीड़भंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि किसी ने मंदिर से 'शिवलिंग' चुरा लिया है। इसके बाद टीमें गठित की गई और जांच की जा रही है।
स्कूबा गोताखोरों और तैराकों की ली जा रही मदद
उन्होंने आगे कहा, ऐसी संभावना है कि किसी ने शिवलिंग को समुद्र में छिपा दिया होगा और इसलिए हमने विशेषज्ञ स्कूबा गोताखोरों और तैराकों को बुलाया है। आगे की जांच चल रही है।

जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल