उधमपुर में 2 पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप
जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रविवार सुबह दो पुलिसकर्मी के शव पुलिस वैन में मिलने से हड़कंप मच गया। शवों के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। किसी हमले के अंदेशे के बीच बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने ही एक दूसरे को गोली मारी जिससे दोनों की ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार उधपुर में रविवार सुबह 02 पुलिसकर्मियों के शव पुलिस वैन में बरामद हुए थे। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह आपसी रंजिश से जुड़ा मामला लगता है। उक्त पुलिसकर्मी सोपोर से जम्मू क्षेत्र के रियासी से तलवाड़ा के असिस्टेंट ट्रेनिंग सेंटर जाने के लिए निकले थे। मृतकों में एक ड्राइवर है, जबकि दूसरा हेड कॉन्स्टेबल बताया गया है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल ने आत्महत्या करने से पहले किसी बात को लेकर ड्राइवर पर गोली चलाई होगी, जिससे उसकी मौत हुई और उसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं इस घटना में एक सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। मामूली रुप से घायल हुए ग्रेड कॉन्स्टेबल से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। इस घटना में एके-47 राइफल को इस्तेमाल किया गया। मृतक कश्मीर निवासी थे, जिन्हें सोपोर में तैनात किया गया था।

2.34 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया
ईरान के सख्त रुख से कूटनीतिक समीकरण बदलते नजर आए
जरूरी सेवाओं को गैस आपूर्ति में मिलेगी प्राथमिकता
पिच निर्माण और अभ्यास सुविधाओं पर बाद में होगा काम
करीब ₹1770 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सफल बिजनेसवुमन
अधिकारियों की पूछताछ से कारोबारियों में हड़कंप
पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर निकला कर्मचारी, देवास का वीडियो वायरल
नियमों को दरकिनार कर विदेश यात्रा पर गए अधिकारी
‘अच्छा होता मैं मर जाता, मोनालिसा…’—पिता की दर्द भरी प्रतिक्रिया