ब्यूटी इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर समेत 3 लोगों पर केस
मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने ब्यूटी इंस्टीट्यूट की आड़ में धर्मांतरण की मुहिम चलाने के आरोपों से घिरी लैक्मे एकेडमी की डायरेक्टर रक्क्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही कुछ हिंदू छात्राओं ने रक्क्षंदा खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए 2 दिन पहले डीएम अनुज सिंह से मामले की शिकायत की थी।
छात्राओं का आरोप था कि रक्क्षंदा खान उन्हें इंस्टीट्यूट में काम कर रहे मुस्लिम युवकों के साथ दोस्ती करने और उनसे शादी करने के लिए प्रेरित करती हैं। वो कहती हैं कि पहले मैं भी हिंदू थी, लेकिन मैंने मुस्लिम युवक से शादी की और अब मैं मुसलमान बनकर खुश हूं। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत की तो इसके बाद एकेडमी की संचालिका रक्क्षंदा के पति शाहनवाज ने उन्हें घर से उठवा लेने और जान से मार देने की धमकी दी है। उधर बजरंग दल और पीड़ित छात्राओं ने एकेडमी को सील करके रक्क्षंदा खान को अरेस्ट करने की मांग की है।

चुनावी माहौल में दिया ‘BJP हटाओ, देश बचाओ’ का नारा
फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
हाई कोर्ट में सोम डिस्टिलरीज केस की सुनवाई, ना स्टे मिला ना राहत — 23 मार्च को टॉप प्राथमिकता पर होगी अगली सुनवाई
महापौर का बयान: “जिसकी जरूरत होती है, वही सामान खरीदते हैं”
बीएसपी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान
हादसे की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में मचा कोहराम
जंग के दौरान बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा
रोकने पर कर्मचारियों को निहंगों ने जमकर मारा
खिलाड़ियों के बीच बढ़ी आपसी समझ और सहयोग की मिसाल