मातम में बदला छठी कार्यक्रम, मामूली विवाद में युवक की तलवार से निर्मम हत्या
खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई की रात की है। खरसिया पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरतार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। रिपोर्ट में वह बताई कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गया, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया। इससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।

दीवानगंज सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, देर रात बाइक फिसलने से हुआ हादसा
प्रतिबंध होने के बाद भी बड़े स्तर पर हो रहा है भूसा परिवहन,ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान
अकेली घर जा रही महिला के बाल पकड़कर छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़ा
दीवानगंज में बड़ा हादसा टला: ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरा, बिजली सप्लाई ठप
हाइवे 18 पर देहरी के पास भूसे से भरा ट्रक पलटा, भोपाल विदिशा रोड पर लगा लंबा जाम
76 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मना रहे माता के चैत्र नवरात्र
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल