छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल: नवंबर में मनेगी रजत जयंती, दो चरणों में होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में 176 दिन तक रजत जयंती समारोह की धूम दिखाई देगी। पहला चरण 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसमें 78 दिन शामिल है। दूसरा चरण 1 नंवबर से 6 फरवरी 2026 तक होगा। यह 98 दिन का होगा। इस दौरान गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी की थीम पर आयोजन होंगे।
1 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाने की तैयारी है। तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में बैठक हुई। रजत जयंती समारोह में की विभागीय योजनाओं एवं राज्य में 25 वर्ष में विभाग द्वारा किए गए कार्यों का समावेश होगा।
25 वें राज्य स्थापना दिवस पर यह है खास
सभी विभागों को इसकी कार्य योजना बनाकर 5 अगस्त तक देनी होगी। सभी कार्यक्रम जनगौरव और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होंगे। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की गतिविधियों का समावेश होगा।
जत जयंती वर्ष के कार्यक्रम ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर होंगे।
सभी विभागों को 5 अगस्त तक कार्ययोजना बनाकर देनी होगी।
रजत जयंती वर्ष में नवनिर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा।
प्रदर्शनी, जनसम्पर्क भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक संगोष्ठी सहित स्कूलों और कॉलेजों में प्रेरणादायक कार्यक्रम होंगे।
प्रदर्शनी में विभागों के 25 साल के कामों की झलक दिखाई देगी।
सभी कार्यक्रम में विरासत और विश्वास का संगम होगा।

प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल