मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल विद्युत परियोजनाओं में निवेश के लिये जापान को किया आमंत्रित
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शोहई हारा से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जल संसाधनों की प्रचुरता और विकसित बुनियादी ढांचे के कारण जापानी कंपनियां यहां निवेश कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) का सहयोग हम मध्यप्रदेश ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के लिये कर सकते हैं, जो जल उपचार संयंत्रों और संबंधित सुविधाओं का निर्माण करके राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में स्थिर और सुरक्षित जल आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिका के साथ राज्य में नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की मंशा से यह मुलाकात अति महत्वपूर्ण है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरो में शहरी परिवहन, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस् में तकनीकी और जापानी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए स्थायी शहर मॉडल बनाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शोहेई हारा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ हुई बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इसमें मध्यप्रदेश में बिजली, स्वास्थ्य के साथ कृषि जैसे क्षेत्रों की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिका के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन और लॉजिस्टिक्स हब्स का विकास, नर्मदा और चंबल जैसी प्रमुख नदियों के जलग्रहण क्षेत्र के संरक्षण और पुनर्स्थापन तथा राज्य में युवाओं के कौशल विकास के लिये जापानी ट्रेनिंग मॉडल अपनाने की बात कही।

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया