एक्टिंग में टक्कर, लेकिन एजुकेशन में कौन है असली स्टार?
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर आग लगाने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पढ़ाई में भी अव्वल थे? बी.कॉम से लेकर मनोविज्ञान की डिग्री तक, जानें अपने पसंदीदा सितारों की 'एजुकेशनल' लाइफ के दिलचस्प राज.
नई दिल्ली (Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding). साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कल, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के खूबसूरत माहौल में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. ‘विरोष’ की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और उदयपुर में शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाला यह जोड़ा असल जिंदगी में कितना पढ़ा-लिखा है?
फिल्मी सफलता और अब अपनी शादी की चर्चाओं के बीच इनकी शैक्षणिक योग्यता काफी प्रभावशाली है. जहां रश्मिका मंदाना ने मनोविज्ञान और पत्रकारिता जैसे विषयों में महारत हासिल की, वहीं विजय देवरकोंडा ने कॉमर्स की दुनिया समझी है. कल जब यह कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा तो यह दो बेहतरीन एजुकेटेड शख्सियतों का मिलन होगा. आइए, ‘विरोष’ की शादी के खास मौके पर उनकी शैक्षणिक यात्रा के पन्ने पलटते हैं.
विजय देवरकोंडा: बोर्डिंग स्कूल से बी.कॉम तक का सफर
विजय देवरकोंडा की शुरुआती शिक्षा पुट्टापर्थी के सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई. बोर्डिंग स्कूल के इसी अनुशासन ने उन्हें स्वतंत्र व्यक्तित्व दिया. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के मशहूर बदरुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने बी.कॉम की डिग्री हासिल की. कॉमर्स की इसी समझ ने उन्हें सफल अभिनेता के साथ-साथ स्मार्ट प्रोफेशनल भी बनाया है.

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन