मप्र भाजपा अध्यक्ष के चुनाव पर असमंजस बरकरार
16 जून के बाद हो सकता है संगठन चुनाव का एलान
भोपाल । मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीते पांच महीनों से सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता और संगठन से जुड़े पदाधिकारी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं कि आखिर यह चुनाव कब होगा। हालांकि, अब संकेत मिल रहे हैं कि 16 जून के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। दरअसल, जनवरी में पार्टी ने प्रदेश के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी थी। बूथ, मंडल और जिला स्तर के चुनाव पूरे हो चुके हैं। पहले दावा किया गया था कि फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा, लेकिन अलग-अलग कारणों से इसे लगातार टाल दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव न हो पाने के पीछे राष्ट्रीय स्तर की कुछ बड़ी वजहें सामने आई हैं। इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव और फिर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से पार्टी का पूरा ध्यान अन्य मुद्दों पर केंद्रित हो गया। साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर संगठनात्मक प्रक्रिया भी लंबी खिंच गई, जिससे प्रदेशों के चुनाव टलते गए।
मप्र भाजपा मुख्यालय में बीते कुछ महीने से सन्नाटा है. आवेदन लेकर और अपनी नई भूमिका की तलाश में पार्टी मुख्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ता भी हताश हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि अब जो भी होगा पार्टी संगठन में हुई नए बदलाव के बाद ही होगा। कार्यकर्ता निराश स्वर में कहते हैं, जनवरी में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाना था, लेकिन अब तक नहीं मिल पाया है। पार्टी में कई कार्यकर्ता हैं जो ये जानते हैं कि उनको नई भूमिका तभी मिल पाएगी, जब संगठन में नया नेतृत्व आएगा, जो लंबे समय से लंबित है।
पचमढ़ी प्रशिक्षण वर्ग के बाद मिल सकते हैं स्पष्ट संकेत
अब पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 16 जून तक पचमढ़ी में भाजपा के विधायकों और सांसदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिविर के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने हाल ही में बयान दिया कि चुनाव की तिथि तय नहीं है, लेकिन कहा कि सब कुछ तय समय पर होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के ये दावेदार
मप्र भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर कई नेताओं के नामों की चर्चाएं और कयास लंबे समय से लगाए जा रहे हैं। वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं और इसका कारण उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में भाजपा की अपार सफलता है । इसके साथ ही बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला लोकसभा सीट से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुसूचित जाति के होने के कारण लाल सिंह आर्य के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं।

इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।