Deepika Padukone: मां बनने के बाद बदल गया दीपिका का डेली रुटीन
दीपिका पादुकोण इन दिनों मातृत्व के पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं। बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ वे क्वालिटी समय बिता रही हैं। बिटिया के जन्म के बाद दीपिका की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं और प्राथमिकताएं भी बदली हैं। अभिनेत्री ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मजाकिया अंदाज में यह बताया है कि मां बनने के बाद अब उनके पास खुद के लिए वक्त नहीं बचता।
मजाकिया अंदाज में बताई दिनचर्या
दीपका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने मां बनने के बाद अपने स्किन केयर रुटीन का अपडेट दिया है। इसमें एक शख्स सिर्फ सादा पानी से मुंह धोकर बाहर जाता दिख रहा है। इशारों-इशारों में दीपिका ने बता दिया है कि अब उनके पास स्किन केयर का पर्याप्त समय नहीं बच पाता।
बेटी का नाम
दीपिका ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 08 सितंबर 2024 को पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। अभिनेत्री ने दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को पोस्ट साझा कर बेटी का नाम रिवील किया और बताया कि उन्होंने नाम रखा है-दुआ पादुकोण सिंह। उन्होंने लिखा, 'वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है, इसलिए हमने नाम दुआ रखा है'।
लेडी सिंघम' पर बनेगी अलग फिल्म
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। रोहित शेट्टी की यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में दिखी हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म में दीपिका के किरदार शक्ति शेट्टी पर एक अलग फिल्म बनाएंगे।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बयानबाजी ने पकड़ा जोर
MLA बोले – क्षेत्र में अधिकारियों के रवैए से हैं परेशान
पार्टी ने कहा- यह कदम भारत के पश्चिम एशिया संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है
घरेलू गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत दिल्ली में करीब ₹913, मुंबई में ₹912.50 के आसपास
फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मतदाताओं से जुड़ने में सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल