Delhi: केजरीवाल का बड़ा बयान – “मैं राज्यसभा नहीं जा रहा”
Delhi:लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आप अब राज्यसभा जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।'
विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी। मान ने एक्स पर लिखा, 'बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश हैं। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। आगे लिखा, 'उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।' पार्टी की जीत पर आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में सेमीफाइनल में शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल
रक्षा खर्च में बढ़ोतरी से घरेलू उत्पादन को बढ़ावा, IMF की रिपोर्ट
शहरी निकाय चुनाव से पहले बड़ा बदलाव, बढ़ सकती है उम्मीदवारों की जमानत राशि
अपशब्दों पर लगेगी लगाम, ओडिशा सरकार की नई कानूनी तैयारी
US का खुलासा, सीजफायर जानकारी से पहले ट्रंप ने किया था चेक
वोटिंग सेंटर पर तकनीक का कमाल, AI रोबोट ‘नीला’ ने खींचा ध्यान
राजपाल यादव बोले- ‘25 साल के करियर में ऐसा पहली बार…’
आधार कार्ड नियम सख्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
फर्जी कंपनी विवाद पर घमासान, हजारिका ने खेड़ा को घेरा
फोन को लेकर अक्षय खन्ना की इस आदत ने चौंकाया