दिल्ली पुलिस का सुरक्षा दावा फेल, अपने ही दफ्तर में करोड़ों की चोरी
चोर उच्चकों पर नकेल कसने का दावा करने वाली दिल्ली पुलिस के अपने दफ्तर भी सुरक्षित नहीं है. यहां हाई सिक्योर माने जाने वाले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में ही चोरी हो गई है. बड़ी बात यह कि चोर कोई और नहीं, बल्कि इसी स्पेशल सेल में पूर्व में तैनात रहा हेड कांस्टेबल है, जिसका पिछले दिनों दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया था. आरोपी ने सेल में तैनात पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर करीब 50 लाख की नगदी और करोड़ों रुपये कीमत के सोने पर हाथ साफ कर दिया है.
मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना का खुलासा होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ऑफिस लोधी रोड पर है. इस ऑफिस से एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) का भी काम होता है. इसके अलावा यह टीम देश भर में गैंगस्टरों और आतंकवादियों से जुड़े मामलों की भी जांच करती है.
मालखाने में हुई चोरी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस सेल के द्वारा दबिश में बरामद माल को यहां मालखाने में रखा जाता है. चोरी भी इसी मालखाने में हुई है. यहां चोरी करने वाले आरोपी हेडकांस्टेबल की पहचान खुर्शीद के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इसमें जानने का प्रयास किया जा रहा है कहीं वह पहले भी तो इस तरह के मामलों में शामिल नहीं रहा है.
पुलिस के सामने ही दिया वारदात
सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने यह वारदात मालखाने की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के सामने ही अंजाम दिया था. दरअसल आरोपी जब मालखाने में पहुंचा तो उसे किसी पुलिसकर्मी ने रोकने की कोशिश नहीं की. दरअसल आरोपी हेड कांस्टेबल पहले यहां मालखाने में तैनात था, इसलिए यहां तैनात कर्मचारियों को लगा कि वह शायद किसी आधिकारिक काम से आया होगा. इस प्रकार आरोपी सीधे अंदर तक बिना रोकटोक के चला गया और इस वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से निकल भी गया. पुलिस को आशंका है कि आरोपी इस तरह की वारदातों को पहले भी अंजाम देता रहा होगा.
करोड़ों का माल बरामद
फिलहाल मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 50 लाख रुपये की नगदी के अलावा भारी मात्रा में सोना बरामद कर लिया है. अब पुलिस अपने रिकार्ड का मिलान कर रही है. इसमें पता किया जा रहा है कि कितने प्रतिशत रिकवरी हुई और कितनी बाकी है. इसके अलावा पुलिस आरोपी की अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत