दिल्ली की ‘लाइट’ हुई फ्यूज, पंजाब का रास्ता भी मुश्किल में
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच खराब रौशनी के चलते रद कर दिया। स्टेडियम के एक फ्लडलाइट टावर ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से मैदान में रोशनी की समस्या हो गई और मैच को जारी रखना संभव नहीं हो पाया। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। अब प्लेऑफ की रेस और भी रोचक हो गई है।
दरअसल, यह मैच दोनों टीमों के प्लेऑफ में जाने के लिए काफी जरूरी था। अगर पंजाब की टीम यह मैच जीतती तो वह सीधे प्लेऑफ में उनका पहुंचना आसान हो जाता। वहीं, अगर दिल्ली की टीम जीतती तो वह सिर्फ 15 अंक तक ही पहुंच पाती, लेकिन अब उसके प्लेऑफ में पहुंचने के अरमानों की लाइट लगभग बुझ गई है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटन्स 11 मैच में से 8 जीत और 16 अंक के साथ पहले स्थान पर है। बेंगलुरु भी 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। पंजाब किंग्स 12 में से 7 जीत और 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। मुंबई 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिल्ली 12 मैच में 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।
तीन टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति
सभी टीमों के दो या तीन मुकाबले ही बचे हैं। गुजरात और आरसीबी के तीन-तीन मैच बचे हुए हैं। अगर दोनों टीमें तीन ही मैच जीतने में सफल होती हैं तो वह 22-22 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचेंगी। पंजाब के पास दो मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली के भी दो-दो मैच बचे हुए हैं। तीनों टीमें अब करो या मरो की स्टेज पर पहुंच गई हैं।
11वें ओवर में बंद हुई लाइट
गौरतलब हो कि मैच खत्म होने से पहले 10.1 ओवर खेल हुआ था। इसमें प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। प्रियांश ने 34 गेंद में 70 रन बनाए और टी नटराजन का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन 28 गेंद में 50 रन बना कर नाबाद थे। 10.1 ओवर के खेल के बाद 122 रन बना लिए थे और वह मजबूत स्थिति में थे लेकिन, बीच में ही मैच को रोक दिया गया।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा