दिवाली की बधाई: नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का खास संदेश
वॉशिंगटन । नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से दुनिया भर में दिवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि इस साल उन्हें 260 मील (418 किमी) की ऊँचाई पर पृथ्वी से दिवाली मनाने का अनूठा मौका मिला है। सुनीता ने कहा, मैं वॉइट हाउस और दुनिया भर में आज दिवाली मना रहे सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। उन्होंने अपने पिता को याद कर बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें और उनके परिवार को दिवाली और अन्य भारतीय त्यौहारों से जोड़े रखा। उन्होंने कहा, दिवाली खुशी का मौका है, क्योंकि इस दिन दुनिया में अच्छाई की जीत होती है।
व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह
सुनीता का यह संदेश तब समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वॉइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक सम्मानित भारतीय अमेरिकियों ने हिस्सा लिया। बाइडन ने कहा, मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली रिसेप्शन की मेज़बानी करने का सम्मान मिला है।

ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए
बाल संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री शर्मा बने पैसेंजर
भारत-अमेरिका रिश्तों पर कोल्बी बोले- साझा हित हैं आधार, जयशंकर की सराहना
भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु को लेकर चर्चा में रहे हरीश राणा का निधन
मनी लॉन्ड्रिंग से 35,925 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता चला
संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बना राजनीति का केंद्र