फेंगल तूफान का असर : पुडुचेरी में बाढ़ जैसे हालात
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम से शनिवार रात टकराया। लैंडफॉल प्रोसेस रात 11.30 बजे तक चला। इस दौरान भारी बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलीं। तूफान का असर केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी दिखा।
आईएमडी के मुताबिक शनिवार को लैंडफॉल के बाद फेंगल तूफान यहीं अटक कर रह गया, लेकिन कुछ घंटों में धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इसके चलते रविवार को पुडुचेरी, कडलोर, विल्लुपुरम और चेन्नई में भारी बारिश का अनुमान है। पुडुचेरी में 24 घंटों के दौरान 48.4 सेमी बारिश हुई। यह 30 साल में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश है।
तूफान से चेन्नई एयरपोर्ट दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया था, जो रात 1 बजे शुरू हो पाया। आधी रात के बाद उड़ानें शुरू हुईं, लेकिन कई उड़ाने रद्द की गईं। कुछ उड़ाने देरी से पहुंचीं। तूफान के चलते 24 डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। 26 इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी हुई। चेन्नई एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट क्रॉस विंड में फंसकर लहराने लगी। पायलट प्लेन को वापस उड़ा ले गया। घटना पर इंडिगो का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
तूफान का असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में हुआ है। तमिलनाडु तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां भारी बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। नागपट्टिनम में करीब 800 एकड़ से ज्यादा की फसल नष्ट हो गई है।

PSL मैच के दौरान हुई वॉर्नर की तीखी प्रतिक्रिया
450 करोड़ से बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये पहुंची टीम की कीमत
रविचंद्रन अश्विन के बयान पर भड़के योगराज सिंह
BJP पर हमला: ममता बनर्जी ने कहा, बिहार और उत्तर बंगाल के हिस्सों को अलग राज्य बनाने की तैयारी
कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,100 किसान शामिल
सड़क किनारे नाटक करने वाले प्रकाश राज आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़ा नाम
‘धुरंधर’ के लिए बढ़ी चुनौती, नई फिल्म का धमाकेदार आगाज
जंगल में कंकालनुमा शव ने मचाई सनसनी, शहडोल में महिला की आधी लाश बरामद
मलयालम सिनेमा को लगा बड़ा झटका, ई.ए. राजेंद्रन नहीं रहे
सोशल मीडिया पर दोनों बहनों ने जताया पापा के लिए प्यार