सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

होशंगाबाद रेंज के आईजी इरशाद बली ने आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल और पुलिस अधिकारियों के साथ आज रायसेन जिले के मंडीदीप में फ्लैग मार्च किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश हैं कि पुलिस अधिकारी थाना स्तर पर और अपने एरिया में फ्लैग मार्च करें। लोगों से चर्चा करें, इसी को ध्यान में रखकर आई जी ने आज एसपी के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। आईजी ने बताया कि यह क्रम लगातार जारी रहेगा। इससे घटनाओं का कोई लेना देना नहीं है। यह रेगुलर पुलिस का काम है। इसी के तहत शांति सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

रायसेन शहर की सड़कों पर भी पुलिस का फ्लैग मार्च----शहर में आज नगर निरीक्षक मनोज सिंह के साथ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च किया।शहर में शांति सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा लोगों से सामंजस्य बनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखकर फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM