दिल्ली-NCR में कोहरे से हवाई सेवाएं चरमराईं, यात्रियों को अलर्ट
दिल्ली|दिल्ली एनसीआर आज भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। ठंड और कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। दरअसल कम विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानों में देरी हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि अपनी फ्लाइट के ताजा अपडेट के लिए वह अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर लें। दिल्ली में आज सुबह का तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। इसके साथ ही दिल्ली में आज की सुबह मौजूदा शीतकालीन सीजन में 2024 के बाद सबसे सर्द रही।इससे पहले 15 जनवरी 2024 पिछले कुछ वर्षों में जनवरी का सबसे सर्द दिन था, जब न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राज्यवार आंकड़ों से पता चला है कि सफदरजंग वेधशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 4.7 डिग्री सेल्सियस, रिज स्टेशन पर 5.3 डिग्री सेल्सियस जबकि आयानगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का टॉर्चर, 4.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
आईएमडी के अनुसार शनिवार को घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। सुबह नौ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंड के साथ-साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 361 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।प्रदूषण में दिल्ली फिर नंबर 1, PM10 का स्तर मानक से तीन गुना ज्यादा, फंड खर्च में सबसे फिसड्डी नेहरू नगर, आनंद विहार और द्वारका जैसे कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी माना जाता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर जारी रहने की संभावना है, जिससे न केवल विमान सेवाएं बल्कि ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है।

CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार