लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी महिला, सैटेलाइट फोन से मचा हड़कंप
लखनऊ|उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने मंगलवार सुबह कंबोडिया की एक महिला को सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ लिया। साथ में उसका पति भी था। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली समेत करीब 10 एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन लेकर घूम चुकी है। यह जानते ही अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही एजेंसियों के जिम्मेदार और पुलिस के अफसर पहुंचे। महिला से घंटों पूछताछ चली।पुलिस और एजेंसियों की पूछताछ में महिला ने दावा किया वह इसी फोन से कंबोडिया में बात करती है। अफसर अब एंबेसी से इस संबंध में बातचीत कर महिला के दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच एजेंसियों ने उसका फोन कब्जे में ले लिया है।गुड न्यूज: यूपी के इस शहर में एक फ्लाईओवर और एक ओवरब्रिज तैयार; योगी देंगे सौगात दस्तावेजों और सैटेलाइट फोन की तफ्तीश के बाद ही जांच एजेंसियां आगे का निर्णय लेंगे। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि महिला इसके पूर्व दिल्ली समेत कई अन्य एयरपोर्ट पर भी गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि कंबोडिया में वह इसी फोन से बातचीत करती है। यही फोन वहां पर चलता है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।देश के बौद्ध तीर्थ स्थलों में घूमी एजेंसियों की पूछताछ में पता चला कि महिला अपने पति के साथ भारत के बौद्ध तीर्थ स्थलों में घूमने के लिए आई थी। एजेंसियां अब महिला और उसके पति की ट्रैवेल हिस्ट्री की पड़ताल कर रही हैं। दंपती के बारे में पूरी जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है। इसके बाद वह जहां जहां घूमी उसका रूट मैप तैयार कर संबधित स्थानों पर जाने का ब्योरा जुटा रहे हैं।12 बजे सोकर उठने वाले बबुआ को कहां फुर्सत थी.…CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले को बड़ी गंभीरता से लिया गया है। जिम्मेदार इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर सैटेलाइट फोन के साथ घूम रही महिला पर पहले किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी। वह इसके साथ एयरपोर्ट पर कैसे घूमी।

बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई