सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

मध्य प्रदेश टूरिज्म प्रतियोगिता मैं सांचेत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बाज़ी मारते हुए गोल्ड मेडल जीता है।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन मैं गुरुवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय मध्य प्रदेश टूरिज्म प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांचेत की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान के साथ गोल्ड मेडल जीता, टीम में सुहानी लोधी, सुनीता लोधी एवं अजय परिहार की तैयारी मंजू मैडम व्याख्याता सांचेत ने कराई, साथ ही संकुल प्राचार्य करण सिंह राठौरिया ने इन बच्चों का उचित मार्गदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त संकुल परिवार सांचेत ने बधाई देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जन शिक्षक रघुवीर सिंह भदौरिया, दीपक शाक्य, व्याख्याता वीरेंद्र राठौरिया, अरुण मानक पुरी, शीला तिर्की, सोनम उईके, विकास खत्री, राम प्रकाश बघेल, रोहित नागोत्रा, प्रेमलता कोली, वीरेंद्र राठौर, नीलेश वर्मा, गोविंद सिंह कुशवाह, योगेश रैकवार सहित छात्र-छात्राएं शामिल हैl

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM