ग्वालियर चंबल-अंचल को मिलेगी इंड्रस्ट्री हब की पहचान
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के मुताबिक ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले करोड़ों के प्रस्तावों पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। एमपीआईडीसी की निगरानी में अंचल एक बार फिर अपने पुराने इंड्रस्ट्री हब की पहचान हासिल करने जा रहा है। दरअसल, बीते अगस्त 2024 को ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। जहां अंचल के लिए 8100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 85 फीसदी प्रस्तावों पर काम भी शुरू हो गया है। इनमें लोकेशन एलॉटमेंट भी शामिल है। जिस तेजी के साथ काम किया जा रहा है उसको देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले 1 साल में ग्वालियर चंबल- अंचल बड़े इंडस्ट्री हब के रूप में अपनी खोई हुई पहचान फिर से स्थापित करेगा।
मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद्र सिन्हा का कहना है कि ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले करोड़ के प्रस्ताव पर काम करने के साथ ही फरवरी महीने में 24-25 तारीख को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी ग्वालियर चंबल अंचल के उद्योगपति और युवा बिजनेसमेंन को मौका दिया जाएगा। जिसको लेकर रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी तक सभी कामों में राज्य सरकार प्लेटफार्म दे रही है। ऐसे में त्रढ्ढस् से अंचल में और अधिक निवेश प्रस्तावों को महबूती मिलेगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंचल की बिजनेस कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया