मुक्तापुर में पानी-बिजली संकट पर महिलाओं का चक्काजाम, भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर खाली बर्तन लेकर बैठीं महिलाएं
-चक्काजाम से हाइवे पर लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन
-अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया चक्काजाम
-फिलहाल गांव में पंचायत द्वारा टैंकर से पहुंचाया जाएगा पीने का पानी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुक्तापुर में पानी और बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर चक्का जाम कर दिया। महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़क पर बैठ गईं, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और उन्हें दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर महिलाएं और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।चक्काजाम की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी एवं सांची नायब तहसीलदार ललित सक्सेना मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक चले चक्काजाम के बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया तथा सड़क से हट गए। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पानी और बिजली की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हाइवे 18 पर लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम--भोपाल-विदिशा हाईवे-18 के मुक्तापुर गांव पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब अपनी बिजली और पानी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं के इस अचानक प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस भारी जाम में कई बसें, कारें और कमर्शियल वाहन फंस गए, जिसके कारण तपती धूप और गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर फंसे यात्रियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल था। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे जरूरी काम से निकले थे, लेकिन घंटों से एक ही जगह फंसे होने के कारण उनकी ट्रेनें और जरूरी अपॉइंटमेंट्स छूट गए। सड़क पर गाड़ियों और मोटर साइकिलों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद महिलाओं ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद पुलिस ने धीरे-धीरे यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा हाइवे पर मुक्तापुर गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने बिजली पानी की समस्याओं को लेकर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पंचायत द्वारा टैंकर से गांव में पानी सप्लाई करने की बात पर ग्रामीण माने। तब कहीं जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश