गृह मंत्री शाह और सीएम योगी ने बाबा काल भैरव का किया दर्शन
भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सोमवार की शाम को पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री का स्वागत किया। गृह मंत्री मंगलवार को आयोजित आयोजित हो रहे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया जायेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद सभी नेतागण बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां बाबा की आरती उतारी।
विज्ञापन
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। वह शाम करीब छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, फिर सड़क मार्ग से जाकर बाबा कालभैरव के दर्शन करेंगे। इसके बाद नदेसर स्थित ताज होटल जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के क्रम में वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों द्वारा वाराणसी में आयोजित हो रहे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया जाएगा।
एयरपोर्ट पहुंचन पर मुख्यमंत्री का स्वागत श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, नगर विकास एवं विद्युत मंत्री एके शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बता दें कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी काशी के कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अतिथियों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की है। दरअसल, 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में होगी। यह बैठक काशी में पहली बार हो रही है। इसमें चार राज्यों सहित देश की सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।
बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव, गृह मंत्रालय के साथ ही नीति आयोग और अंतर राज्य परिषद के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड में हुई थी।






























बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर