अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 50 लोगों की मौत; 76 लोग घायल
काबुल: अफगानिस्तान में दो सड़क हादसों में कुल 50 लोगों की मौत हो गई है और 76 लोग घायल हुए हैं। गुरुवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने इन हादसों की जानकारी दी। गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता हाफिज उमर ने बताया कि बुधवार देर रात काबुल-कंधार हाईवे पर एक यात्री बस और एक तेल टैंकर में टक्कर हो गई, जबकि दूसरा हादसा इसी हाईवे पर दूसरे इलाके में हुआ।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा, "घायलों को गजनी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को परिवारों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।" उमर ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को काबुल ले जाया गया है और मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस बीच आपको यहां यह भी बता दें कि इसी हफ्ते सोमवार (16 दिसंबर 2024) को अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसे के दौरान एक परिवार को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया था। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले उत्तरी बदख्शां प्रांत में एक जीप के नदी में गिर जाने से छह यात्रियों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। अफगानिस्तान में घातक सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में खराब सड़क की स्थिति, लापरवाही से वाहन चलाना और सुरक्षा उपायों की कमी शामिल है।

झंडेवालान मंदिर के पास हादसा: स्लीपर बस पलटने से 2 की मौत, 23 यात्री घायल
आज घोषित होंगे 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के परिणाम
अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, डॉक्टरों ने हालात के बारे में किया खुलासा
पेट्रोल खत्म होने की खबर से मध्य प्रदेश के शहरों में हड़कंप, प्रशासन ने आश्वासन दिया
OBC आरक्षण विवाद पर कमलनाथ का बयान, भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
तेल छूट के बाद भारत-ईरान पहली खरीदारी में पहुंचे समझौते पर
बिलासपुर में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप: 4400 मुर्गियों की मौत, प्रशासन अलर्ट