वन्य प्राणी का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । बेलगहना के खोंगसरा सर्कल में वन्य प्राणी का शिकार करने वाले आरोपियों को वन विभाग में पकडऩे में सफलता हासिल की है.. वनमंडलाधिकारी महोदय बिलासपुर के निर्देशानुसार एवम् उप वनमंडलाधिकारी महोदय उचित मार्गदर्शन पर वन परिक्षेत्र बेलगहना के खोंगसरा सर्किल में वन्य प्राणी जंगली सुवर का शिकार करने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16) धारा 9 एवम धारा 50 के अंतर्गत, 2 आरोपियों 1. जगदीश सौता और गुनी लाल को गिरफ्तार कर 10 दिनों की न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल बिलासपुर दाखिल किया गया है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी मिली थी कि वन्य प्राणी जंगली सूअर का शिकार इन लोगों द्वारा किया जा रहा है जिसके बाद टीम ने हरकत में आते हुए जंगली सुअरों का शिकार करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.. पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना देव सिंह मरावी, परिक्षेत्र सहायक खोंगसरा झल्ली मार्को, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना शिव पैकरा, बी एफ ओ भंनवारटक कुश कुमार गंधर्व, बी एफ ओ कुंज बिहारी पोर्ते, बी एफ ओ नील एक्का, शिव पैकरा एवम् वन परिक्षेत्र बेलगहना की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
संसद में उठाया मुद्दा: शिवराज ने पूछा, किन विभूतियों के नाम पर कांग्रेस ने कोई योजना नहीं बनाई
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
कांग्रेस की पहली ब्रिगेड का ऐलान, केरल चुनाव में 55 उम्मीदवारों को मिली टिकट
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी