ससुरालवालों ने दिनदहाड़े दामाद को जिंदा जलाया, मौत
मथुरा । जिले में बृहस्पतिवार को ससुरालवालों ने दामाद को जिंदा जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित भीड़ ने थाने को घेर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव का है। गांव निवासी विजय की शादी डेढ़ वर्ष पहले रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में कलह होने लगी। पत्नी इसकी जानकारी मायकेवालों को देती थी।
बताया जाता है कि मायकेवालों ने बेटी को कुछ दिन के लिए घर बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात तय हुई। बृहस्पतिवार को हाईवे थाने में समझौता होना था। इसके लिए दोनों पक्ष थाने पहुंच रहे थे। दोपहर बाद थाने से पहले ही दोनों पक्ष मिले। यहीं पर कुछ कहासुनी हुई। आक्रोश में आकर ससुरालीजन भूल गए कि विजय उसका दामाद है। उन्होंने उसे दिनदहाड़े जिंदा जला दिया। घटना से मोके पर अफरातफरी मच गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, विजय ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने गांव में इसकी सूचना दी।

पानी की आपातकालीन स्थिति! छिंदवाड़ा कलेक्टर ने लागू की 15 जून तक की पाबंदी
भीषण अग्नि हादसा इंदौर में, कार से फैल गई आग, 6 जिंदा जले
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बढ़ाई छोटे व्यवसायियों की उन्नति, वित्त मंत्री ने बताया
सुप्रीम कोर्ट ने तय किया, गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हादसा: महिला जज पर फैन गिरा, स्वास्थ्य के लिए भेजी गई ICU/अस्पताल