'डूम्सडे प्लेन' की उड़ान और सैन्य विमानों की वापसी: क्या अमेरिका ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में?
इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मध्य पूर्व को युद्ध के कगार पर खड़ा कर दिया है. इजराइल के हालिया हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई कर करारा जवाब दिया है. जिसके बाद अमेरिका ने अपनी नौसेना और वायुसेना की ताकत ईरान के आसपास तैनात करनी शुरू कर दी है. भूमध्य सागर लेकर फारस की खाड़ी तक अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूगी बढ़ा दी है. यह तैनाती ईरान के लिए चिंता का सबब बन सकती है.
अमेरिका ने भूमध्य सागर में USS थॉमस हुडनर और फारस की खाड़ी में USS प्रिंसटन जैसे युद्धपोतों के साथ-साथ F-22 रैप्टर और B-2 बॉम्बर जैसे घातक विमान तैनात किए हैं. जो कई फिट गहरी टनल्स और न्यूक्लियर फैसिलिटीज को भी निशाना बना सकते हैं. जिससे साफ है कि अमेरिका ईरान को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. फिलहाल अमेरिका की इजराइल को सैन्य सहायता एक सीमित सीमा तक ही है, लेकिन अगर ईरान ने कोई बड़ा हमला किया तो अमेरिका सीधे युद्ध में उतर सकता है.
कूटनीति को प्राथमिकता देंगे ट्रंप- वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि ट्रंप कूटनीति को प्राथमिकता देंगे, लेकिन अगर ईरान नहीं मानता है तो सैन्य विकल्प खुला है. कुछ जानकारों का मानना है कि अमेरिका यूक्रेन जैसी रणनीति अपना सकता है, जिसमें वह बिना सीधे युद्ध में शामिल हुए इजराइल को हथियारों और खुफिया सहायता देगा. हालांकि, अमेरिका की सैन्य तैनाती से साफ है कि वह ईरान को कड़ा संदेश दे रहा है और अगर ईरान ने कोई बड़ी गलती की तो स्थिति एक बड़े युद्ध तक पहुंच सकती है. फिलहाल स्थिति बेहद नाजुक है,और दुनिया की नजरें इस संघर्ष पर टिकी हैं.
ईरान को किसका समर्थन?
ईरान को खुले तौर पर किसी देश का समर्थक नहीं मिला है, लेकिन चीन और रूस इस युद्ध में ईरान की बहुत थोड़ी सहायता करते नजर आ रहे हैं. वहीं मध्य पूर्व के अरब देशों ने इजराइल के ईरान पर हमलों की निंदा की है. तुर्की के राष्ट्रपति ने तो यहां तक कह दिया कि इजराइल मध्य पूर्व की शांति में रुकावट है.

सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा