पालतू श्वानों व बिल्लियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से सुनिचित कराएं
भोपाल। नगर निगम ने शहर के विभिन्न पशु चिकित्सालयों में पालतू श्वानों व बिल्लियों के पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पशु पालकों से अपील की है कि वह अपने पालतू श्वानों, बिल्लियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराए और लायसेंस बनवाए अन्यथा 500 रुपये की राशि अधिरोपित कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर नगर निगम की पशु चिकित्सा शाखा ने हर्षवर्धन काम्प्लेक्स माता मंदिर स्थित पशु चिकित्सा शाखा के अतिरिक्त राज्य पशु चिकित्सालय जेल पहाड़ी जहांगीराबाद, पशु चिकित्सालय सदर मंजिल के पास फतेहगढ़, बैरागढ़ पशु चिकित्सालय, मिसरोद पशु चिकित्सालय तथा पशु औषधालय बैरागढ़ चीचली आदि पर पालतू श्वानों एवं बिल्लियों की पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
मध्यप्रदेश नगर पालिक (रजिस्ट्रीकरण तथा आवारा पशुओं का नियंत्रण) नियम 2023 के अनुसार नगर पालिक निगम भोपाल की सीमा में सभी पालतू श्वानों एवं बिल्लियों का पंजीयन अनिवार्य किया गया है एवं इस नियम के तहत पंजीयन शुल्क भी निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार प्रति पालतू श्वान रजिस्टेशन शुल्क 150 रुपये, प्रति पालतू बिल्ली शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। पालतू श्वानों एवं बिल्ली के लायसेंस की अवधि 01 वर्ष है। पालतू पशुओं का पंजीयन न होने की दशा में पशु मालिक पर लायसेंस शुल्क के अतिरिक्त 500 रुपये की राशि अधिरोपित कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने का प्रावधान है।
निगम प्रशासन ने अपील की है कि निगम द्वारा पशु पालकों की सुविधा के दृष्टिगत निर्धारित किए गए स्थानों पर अपने पालतू श्वानों व बिल्लियों का पंजीयन कराए तथा अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7000606599 अथवा नगर निगम कॉल सेंटर नंबर 155304 पर सम्पर्क कर सकते है।

सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया