इजराइली दूतावास के पास गोलीबारी करने वाले को जॉर्डन पुलिस ने किया ढेर
अम्मान। जॉर्डन में इजराइली दूतावास के पास पुलिस दल पर गोलीबारी करने के आरोपी को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि दूतावास के पास गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के जॉर्डन की राजधानी अम्मान के रबियाह इलाके में हुई।
मीडिया रिेपोर्ट में जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय के बयान में कहा गया है कि एक व्यक्ति क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा था सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर हमलावर का पीछा किया और उसे घेर लिया, जिसके बाद उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें हमलावर मारा गया। हमलावर की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। इजराइल और जॉर्डन के बीच 1994 में शांति समझौता हुआ था लेकिन हमास के साथ युद्ध और लेबनान में इजराइली हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
ट्रंप-मोदी टेलीफोन वार्ता: ईरान युद्ध और होर्मुज खाड़ी पर हुई बातचीत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए