सांची रायसेन से नसीम अली की रिपोर्ट। IND28.COM

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल प्रदेश के समस्त जिलों में जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही है। बता दें कि मध्यप्रदेश के 8 शहरों में 30 जनवरी से 11 फ़रवरी 2023 तक पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम आयोजित हो रहे। इसी क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल 28 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजे रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सांची पहुंची। जहां सीएम राइस स्कूल सांची से सांची नगर में मशाल रैली ने भ्रमण किया। मशाल रैली का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इसका समापन सांची स्तूप पर जाकर हुआ। यहां से यह खेलो इंडिया यूथ गेम की मशाल अन्य जिलों में जाएगी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे वहीं स्कूली छात्र छात्राओं में अलग ही जोश देखने को मिला।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM