सतीश मैथिल/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

सोमवार को हरि प्यारे वेयरहाउस सांचेत के सहकारी खरीदी केंद्र पर तोल कांटे का पूजन भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें सेवा सहकारी संस्था मर्यादित सांचेत द्वारा हरि प्यारे वेयर हाउस में गेहू उपार्जन केंद्र बनाया गया है। सांचेत 01 एवं सांचेत  02 पर पंडित अरुण शास्त्री, पंडित बृज मोहन चौबे द्वारा विद्यिवत पूजा कर गेहूं खरीदी का कार्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संस्था के समिति प्रबंधक सुरेश कुमार लोधी, सुनील यादव ऑपरेटर, शिवम लोधी, बबलू लोधी, मोहन सिंह व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सरपंच कल्याण सिंह लोधी, पूर्व सरपंच देवकिशन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, फौजी नर्वदाप्रसाद शर्मा, संतोष बघेल, विनोद शर्मा, महेश महाराज, गणेश शर्मा, विकास शर्मा, रमेश सेन, कल्याण सिंह लोधी, झंडू पटेल, रवि कुशवाहा, लालू प्रजापति इत्यादि कृषक बंधु उपस्थित रहे।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM