दीवार लेखन के माध्यम से दे रहे हैं लाडली बहना योजना की जानकारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान। प्रधान संपादक IND28.COM
प्रदेश की बहनों एवं महिलाओं के सतत् विकास के मद्देनजर शासन द्वारा लाड़ली बहना योजना लागू की जा रही है। हर एक महिला को इसका लाभ मिले यह ध्यान रखते हुए साँची ब्लॉक की उचेर, मड़वाई, बाँसखेड़ा, चिरहोली, सरचम्पा, ढकना-चपना, गुलगांव, कचनारिया, मेंढकी, रातातलाई, सुनारी-सलामतपुर, तिजालपुर, खोहा, सेमरा, दीवानगंज, अम्बाडी, गीदगड,नरखेड़ा, नीनोद, सरार, शाहपुर, मुड़ियाखेड़ा, जमुनिया ग्राम पंचायतों में रविवार को दीवार लेखन के माध्यम से जानकारी दी गई। और लोगो को योजना के प्रति जागरूक किया गया। इसी कड़ी में रायसेन जिले में चयनित मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र प्रकाश मीणा सलामतपुर द्वारा लाड़ली बहना योजना की जानकारी इस अनोखे अंदाज में दी जा रही है। मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। आज महिलाओं के सतत विकास की ही नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों में जाकर लोगो की ईकेवायसी से सम्बंधित समस्या का समाधान किया और ग्रामीणों की ईकेवायसी की प्रक्रिया पूर्ण करवाई।लाड़ली बहना योजना के लाभ एवं पात्रता की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू की जाएगी यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन,उनके स्वास्थ एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करेगी।