अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और आत्मनिर्भर बनें : मंत्री भूरिया
भोपाल : प्रदेश में आज 2 मई को “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति आशा की नींव हैं। यह योजना बच्चियों को शैक्षणिक और लैंगिक समानता की सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई थी।
मंत्री भूरिया ने कहा कि हमेशा अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास और मेहनत करते रहें। कभी भी जीवन के लक्ष्य से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। राज्य शासन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए बालिकाओं के उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी ले ली है। गरीब परिवारों की बच्चियों के कॉलेज शिक्षा के लिएआर्थिक सहायता दी जाती है।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जीवन में आर्थिक रूप से सक्षम बनना अत्यंत आवश्यक है। भविष्य के लिए आज से निर्धारित करें कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में आप कहाँ होंगे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए अपने आपको सशक्त बनाए।
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बालिकाओं ने आत्मरक्षा के तरीकों का भी प्रदर्शन किया। मंत्री भूरिया ने लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को सम्मानस्वरूप प्रमाण-पत्र वितरित किए।

नरवाई की आग घर तक पहुंचने से पहले बुझी, बड़ा हादसा टला
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई