सेमरा मार्ग पर ठेकेदार की लापरवाही, किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी
-स्थायी मार्ग बनाने के बजाय ठेकेदार ने केवल कोपरा डालकर बना डाला अस्थायी मार्ग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 से सांची विकासखंड के सेमरा होते हुए ग्राम बनखेड़ी तक बनी सड़क में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। सड़क निर्माण के दौरान ग्राम सेमरा के लिए उचित संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेमरा गांव जाने के लिए स्थायी मार्ग बनाने के बजाय ठेकेदार ने केवल कोपरा डालकर अस्थायी व्यवस्था कर दी है। इस कारण ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन और अन्य भारी वाहन ना तो ठीक से चढ़ पा रहे हैं और न ही मुड़ पा रहे हैं। विशेष रूप से किसानों को इस समय अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है और उन्हें खेतों से अनाज घर तक लाने में कठिनाई हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ठेकेदार से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित मार्ग नहीं बनाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है।
इनका कहना है।
इस रोड के लिए सांची विधायक ने करोड़ों रुपये दिए हैं। बाबजूद इसके स्थायी मार्ग बनाने के बजाय ठेकेदार ने केवल कोपरा डालकर अस्थायी व्यवस्था कर दी है। हमारे ट्रेक्टर ट्राली निकालने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर पलटने का भी खतरा हमेशा बना रहता है।
मुकेश लोधी, स्थानीय रहवासी।
सेमरा बनखेड़ी मार्ग जोड़ पर ढाल नही बनाए गए हैं। फसल कटाई का कार्य चल रहा है। खेत से गेंहू घर तक लाने में ट्रैक्टर ट्राली पलटने का खतरा रहता है। स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं।ठेकेदार से बोलो तो प्रतिदिन घुमा फिरी कर रहा है। जिला प्रसाशन से समस्या से निराकरण की मांग की है।
भुजबल सिंह लोधी, स्थानीय रहवासी।

16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
ईद की शुभकामना को लेकर हुई गलतफहमी पर सफाई
प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का करेंगे शुभारंभ
पति ने 10 लाख की मांग को लेकर पत्नी को घर से निकाला
नोरा फतेही के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, निर्देशक बोले—बिना वजह विवाद
सलामतपुर अस्पताल में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम,12 टीबी मरीज़ों को वितरण किया पोषण आहार किट
पुलिस और एनडीआरएफ ने शव निकालने में की कड़ी मशक्कत