सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। IND28.COM

लाड़ली बहना के ईकेवाईसी कराने में सर्वर के चलते सांचेत कस्बे सहित आसपास क्षेत्र की काफी महिलाएं परेशान हो रही हैं। आवेदिका के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होती है जो कि सर्वर स्लो होने के कारण मोबाइल पर नहीं पहुंच पा रहा है। मप्र सरकार ने हाल ही में महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रतिमाह 1 हजार रूपए महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर में जिला स्तर पर ई-केवाईसी कराई जा रही है। इसी कड़ी में रायसेन जिले के सांचेत भी ईकेवाईसी के लिए एमपी ऑनलाइन सेंटरों पर कैंप लगाया जा रहा है। लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इस योजना का लाभ पाने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदिका के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होती है जो कि सर्वर स्लो होने के कारण मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच पा रही। जिसके कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है की आज सुबह एक भी ईकेवाईसी नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से कई महिलाएं घंटो केवाईसी सेंटर पर इंतजार करने के बाद घर लौट गई।  

घर पर बच्चे लाइन में महिलाएं परेशान ---- 

ईकेवाईसी के लिए आई महिला रागिनी और कंचन ने बताया की वह वह सुबह से अपने छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर केवाईसी कराने के लिए आई है। अधिकारी-कर्मचारी सर्वर डाउन होने की बात कह रहे है। जिसके कारण वह परेशान होकर घर वापस जा रही है। इसी तरह अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की शिकायत की। उन्होंने बताया की वह कल शुक्रवार को भी आई थी। लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण दो दिनों से उनकी केवाईसी नहीं हो सकी है।

 

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM