सांची रायसेन से नसीम अली की रिपोर्ट। IND28.COM

साँची मंडल के बूथ नंबर 9 बेरखेड़ी चौराहे पर बीजेपी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से देखा वा सुना गया। पीएम मोदी के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का यह 97 व एपिसोड था। मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा किया किसानों को मजबूत करने का मंत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 29 जनवरी को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। यह पीएम मोदी की साल 2023 की पहली ‘मन की बात’ रही। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाजरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश का प्रयास और दुनिया में बढ़ने वाली मिलेट्स  की डिमांड हमारे छोटे किसानों को कितनी ताकत देने वाली है।किसानों के संबंध में तमाम विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात किसानो के साथ साझा की। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, किसान मोर्चा जिला मंत्री अवतार सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM