बैंकिंग कर्मकारियो को मनोज राठौर ने दी यातायात नियमों के बारे में अहम जानकारी
कोरबा यातायात पुलिस कोरबा जिला ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों की जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। यातायात के निर्देशन में यातायात पुलिस कोरबा द्वारा सड़क सुरक्षा जन जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा कर हर वर्ग तक संदेश पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरबा नगर और शहरी क्षेत्र में कामकाज हो रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात एएसआई मनोज राठौर ने आईसीआईसीआई बैंक पहुंचकर कर्मचारीयो को नियमों के संबंध में जानकारी दी और इनका परिपालन करने को कहा। कम्युनिटी को अपने साथ जोडने और उसे यातायात नियमो से जुड़ी हुई हर प्रकार की जानकारी देने के लिए कोरबा जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय/महाविद्यालय से लेकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में यातायात दल अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ लोगों को यातायात नियम और उनके महत्व को बता राई हैं। इसी कड़ी में कोरबा के आईसीआईसीआई बैंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस विभाग की ओर से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, कांस्टेबल संजय लहरे, अरुण भट्टपहररे, दिल चंद खूंटे के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करने के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया गया। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर शिवा भारद्वाज और कर्मचारी के द्वारा दी गई जानकारी को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, सौर ऊर्जा भी एजेंडे में शामिल
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ मोड में सरकार, दो साल में 25 IAS-IPS पर कार्रवाई
कुमनार में खुला सुरक्षा कैंप, अबूझमाड़ में बढ़ी सुरक्षा और भरोसा
बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
सपा पर केशव मौर्य का तीखा हमला, राजनीति गरमाई
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पाकिस्तानी राजनेता पर मीम्स की बौछार, धुरंधर 2 के बाद बढ़ी ट्रोलिंग