अदनान खान रायसेन। IND28.COM

-भीमवेटिका, औबेदुल्लागंज, मण्डीदीप होते हुए पहुंचेगी भोजपुर मंदिर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल प्रदेश के समस्त जिलों में जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बताया कि इसी क्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल 28 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे होशंगाबाद जिले से रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमवेटिका आएगी। इसके पश्चात मशाल रैली भीमवेटका से औबेदुल्लागंज होते हुए सुबह 11.30 बजे मण्डीदीप स्थित शासकीय खेल मैदान पहुचेंगी। मण्डीदीप में खेल मैदान पर कार्यक्रम पश्चात मशाल एवं शुभांकर, रैली के रूप के रूप में खेल मैदान से दुर्गा मंदिर, बड़ी मस्जिद, गणेश चौक, महावीर टेंट, स्टेशन रोड से भोपाल हाईवे होते हुए भोजपुर मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात यह मशाल रैली भोजपुर से रविन्द्रनाथ टैगोर महाविद्यालय होते हुए मिसरोद स्थित स्कोप कैम्पस में भोपाल के पदाधिकारियों को दोपहर में सौंपी जाएगी।

न्यूज़ सोर्स : एडिटर इन चीफ अदनान खान। IND28.COM