मिनीमाता महतारी जतन योजना से श्रमिक माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिक परिवारों के कल्याण और माताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आई है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से माताओं को बच्चों के खान-पान, देखभाल एवं पालन-पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहारा मिल रहा है।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिट्टिकला के ढोढ़ीपारा निवासी श्रीमती लीलावती भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रमिक के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने वाली लीलावती के दो बच्चे हैं। सीमित आय के बीच बच्चों की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत प्राप्त 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी है।
लीलावती ने बताया कि योजना से मिली राशि का उपयोग वह अपने बच्चों के खान-पान, देखभाल और बेहतर पालन-पोषण में करेंगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें काफी राहत मिली है। इससे परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।
उन्होंने राज्य सरकार की श्रमिक हितैषी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली यह सहायता उनके बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग है। लीलावती ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में मजबूती प्रदान कर रही हैं।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृत्व एवं शिशु देखभाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ बच्चों के बेहतर पालन-पोषण की दिशा में भी उपयोगी साबित हो रही है। राज्य सरकार की यह पहल श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश