भाजपा मुख्यालय पर लगाए मुलायम के पोस्टर
साथ में अपर्णा की तस्वीर, लिखा- नेताजी को नमन
लखनऊ। यूपी में 20 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग है। सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन है। रविवार को लखनऊ में सियासत की नई तस्वीर दिखी। प्रदेश भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर मुलायम सिंह यादव की बड़ी होर्डिंग लगी नजर आई। इसमें अपर्णा यादव की फोटो भी थी। अपर्णा मुलायम की छोटी बहू हैं।
होर्डिंग को भाजपा कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाया है। होर्डिंग पर लिखा है- श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन। इस पोस्टर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है।

रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग और प्राकृतिक व जैविक खेती को कर रहें प्रोत्साहित
विश्व वानिकी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
नवरात्रि पर जेलों में आध्यात्मिक माहौल, बंदियों को मिली विशेष सुविधाएं
रैंप योजना अंतर्गत लघु वनोपज आधारित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण सम्पन्न
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर