राज्य सरकार की लापरवाही? शाला उत्सव के 15 दिन बाद भी स्कूलों में नहीं मिलीं किताबें, व्यवस्था पर सवाल
पिछले साल शासकीय स्कूलों के बच्चों की किताबें कबाड़ियों के पास मिली थीं। इसके बाद जमकर बवाल मचा। बाद में विभाग ने तय किया गया कि सभी किताबों को बारकोर्ड से लैस किया जाएगा, जिसे पता लगाया जा सके कि ये किताबें किस स्कूल के नाम से आई थीं और बाहर कैसे निकली। अब यह बारकोड बच्चों और शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गया है।
शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए जो किताबें स्कूलों तक पहुंच रही है, उसके बारकोड स्कैन नहीं हो रहे। इसकी वजह से शासकीय स्कूलों के बच्चे शाला उत्सव के 15 दिन बाद भी अब तक किताब विहीन हैं। स्कूलाें में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। आलम यह है कि, संकुल स्तर पर भी किताबें नहीं पहुंच पाई हैं।
पहले ही किताबों को लेकर स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो गई है वहीं बताया जा रहा है कि संकुल तक किताबें पहुंचने में अभी एक हफ्ता और लग सकता है।
इन तमाम दिक्कतों को लेकर बुधवार को एनएसयूआई प्रतिनिधि तुषार कुमार के नेतृत्व में डीईओ कार्यालय का घेराव किया गया। एनएसयूआई ने डीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस समस्या का जल्द निराकरण करने की मांग की।
आधी स्कूलों में ही बांटी गई किताबें
जिला स्तर पर पुस्तक वितरण का काम लगभग 17 दिन पीछे चल रहा है। अभी भी जिले की आधी से अधिक स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुंच पाई है। जिला एनएसयूआई ने इसे विद्यार्थियों के साथ सीधा खिलवाड़ बताया है। इस अवसर पर मुय रूप से आदित्य नारंग, रोहन ताम्रकार, लक्ष्य शर्मा, आकाश दहत सचिव, आदिल खान जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई), निउब सिंह, आलोक शर्मा, आयुष चंद्रा, यश सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीवानगंज सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, देर रात बाइक फिसलने से हुआ हादसा
प्रतिबंध होने के बाद भी बड़े स्तर पर हो रहा है भूसा परिवहन,ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान
अकेली घर जा रही महिला के बाल पकड़कर छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से सिर फोड़ा
दीवानगंज में बड़ा हादसा टला: ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरा, बिजली सप्लाई ठप
हाइवे 18 पर देहरी के पास भूसे से भरा ट्रक पलटा, भोपाल विदिशा रोड पर लगा लंबा जाम
76 अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मना रहे माता के चैत्र नवरात्र
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल